शारीरिक फिटनेस के लिए 2 करोड़ से अधिक अमेरिकी करते हैं योग
शारीरिक फिटनेस के लिए 2 करोड़ से अधिक अमेरिकी करते हैं योग
साइंस ने साबित किया, आधुनिक युग में प्राचीन भारतीय योग विद्या से शरीर और दिमाग को कई महत्वपूर्ण फायदे हैं
अमेरिका में योग की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है हॉलीवुड के सितारों से लेकर , नेशनल फुटबॉल लीग के खिलाड़ियों तथा अन्य सामान्य लोग तक शारीरिक फिटनेस और तनाव से मुक्त रहने के लिए योग का सहारा लेने लगे हैं खास तौर से मजबूत मांसपेशियां बनाने और शारीरिक संतुलन कायम रखने के लिए तथा अपने शरीर को चुस्ती फुर्ती और लचीलेपन के लिए पुरुष योग करते हैं
योग मानसिक स्थिरता हासिल करने का एक कारगर साधन है| इक्विनोक्स कंपनी की प्योर योग चेन के मैनेजर जेन ज्वेइबेल कहते हैं| पिछले वर्ष से हमारी कक्षाओं में पुरुषों की संख्या बढ़ी है कहीं क्लास में तो एक तिहाई पुरुष आते हैं | एक सर्वे के अनुसार योग करने वाले 2 करोड़ से अधिक अमेरिकी उनमें 18% पुरुष हैं | कई वैज्ञानिक अध्ययनों से पता लगा है, योग से शरीर स्वस्थ रहता है | मानसिक परेशानियां दूर होती है | जिससे पुरुषों को और भी कई फायदे हैं|
योग करने वाले अमेरिकियों की एक स्टडी का कहना है| योग से जीवन के कई पहलू बेहतर होते हैं शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है| गहरी नींद आती है | कई बीमारियों के खिलाफ प्रतिरोध की शक्ति बढ़ती है|
मानसिक शांति
वियतनाम युद्ध में हिस्सा लेने वाले अमेरिकी सैनिकों को योग के जरिए युद्ध की डरावनी यादों से उबरने में सहायता मिली | पुलिस जवानों पर एक स्टडी में पाया गया कि केवल 6 सप्ताह तक योग की क्लास में जाने से उनका तनाव और गुस्सा कम हो गया |
दिल को राहत
जनरल एज के अनुसार प्रतिदिन योग करने से बुजुर्ग में ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल कम होता है | कोलेस्ट्रॉल की अधिकता और हाई ब्लड प्रेशर दिल के दौरे का कारण बन सकते हैं |
गहरी नींद
अनिद्रा से पीड़ित 40 पुरुषों को 8 सप्ताह तक योग करने से राहत मिली | उनका तनाव गढ़ गया | आत्मविश्वास बढ़ गया | और अन्य रिसर्च से पता चला है | कि नियमित योग करने से गहरी नींद आती है|
याददाश्त में सुधार
फिल्ड में तैनात सैनिकों पर की गई रिसर्च बताती है, योग से मानसिक थकान दूर होती है|
शारीरिक संतुलन
शरीर को गिरने और चोट से बचने के लिए अच्छे संतुलन की जरूरत पड़ती है | इंटरनेशनल योग जनरल में प्रकाशित 2014 की स्टडी में बताया जाता है | नियमित योग से पुरुष का शारीरिक संतुलन सटीक रहता है | योग से जीवन में इस तरह के कई लाभ होते हैं |
अंत में – दोस्तों इस आर्टिकल में मैंने आपको आधुनिक युग में प्राचीन भारतीय योग विद्या से शरीर और दिमाग को महत्वपूर्ण फायदों के बारे में जानकारी दी
अब मुझे उम्मीद है की आपको इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कोई कन्फूज़न नहीं होगा, फिर भी अगर आप मुझसे कोई सवाल करना चाहते हैं, तो मुझे कमेंट में बताईये। आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने मित्रो के साथ भी शेयर करिये।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें